Republic Day 2025 – Know Interesting Facts About Republic Day In India
भारत
का गणतंत्र दिवस कब है?
भारतीय गणतंत्र दिवस सन् 1950 से
प्रतेक वर्ष 26 जनवरी को पड़ता है।
भारत
का गणतंत्र दिवस क्या है?
भारतीय गणतंत्र दिवस भारत के
तीन प्रमुख राष्ट्रीय अवकाश में से प्रथम
अवकाश है, भारत ने
15 अगस्त सन् 1947 को ब्रिटेन से
स्वतंत्रता प्राप्त की थी, जिसके
औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता
तक की अपनी यात्रा
पूरी की। इससे पहले,
भारत लगभग 200 वर्ष तक ब्रिटिश
का गुलाम था, और भारत
के महान व्यक्तिवों वाले
लोग, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) तथा
सरदार वल्लभ्भाई पटेल जैसे लोगों
के नेतृत्व में भारत स्वतंत्रता
आंदोलन ने देश की
स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाई।
भारत का गणतंत्र
दिवस सन् 1950 (Republic Day) से प्रेतक वर्ष
26 जनवरी को मनाया जाता
है। यह दिन भारत
के इतिहास में एक अत्यंत
महत्वपूर्ण स्थान रखता है, डॉ.
बी.आर. अंबेडकर और
अन्य प्रतिष्ठित नेताओं के साथ मिलकर
तैयार किया गया भारतीय
संविधान 26 जनवरी सन् 1950 को लागू हुआ,
जिसने भारतीय शासन की लोकतांत्रिक
प्रणाली की नींव रखी
गई, और भारत एक
गणराज्य के रूप में
पूरे विश्व में उभारा। भारतीय
गणतंत्र दिवस का यह
दिन हमें भारत के
लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों
का बलिदान और हमारे संविधान
की महत्ता की याद दिलाता
है।

भारत का गणतंत्र दिवस कैसे मनाया जाता है?
भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह एक
भव्य समारोह होता है, जिसका
मुख्य आकर्षण भारत की राजधानी
नई दिल्ली, राजपथ में गणतंत्र दिवस
परेड होती है। प्रथम
अमर जवान ज्योति युद्ध
स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित
करते हैं और शहीद
सैनिकों की याद में
एक पल का मौन
रखते हैं। परेड में
भारत के सभी सैन्य
शक्ति, पूरे देश की
सांस्कृतिक विविधता और विभिन्न क्षेत्रों
में उपलब्धियों को दिखाया जाता
है। भारत के राष्ट्रपति,
श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने
से होती है, इसके
बाद भारत के द्वारा
राष्ट्रीय ध्वज को सलामी
दी जाती है और
भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना
की टुकड़ियों सहित सैन्य सटीकता
का शानदार झांकी प्रदर्शन किया जाता है।
 |
|
यह अवसर भारत की
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक को
प्रदर्शित करने का एक
मुख्य मंच, अवसर भी
है, जिसमें भारत के सभी
राज्यों की झांकियाँ, लोक
नृत्य, हस्तशिल्प कला तथा जीवंत
समारोह प्रकट की जाती हैं।
इसके उपरांत भारतीय वायु सेना द्वारा
फ्लाई-पास्ट किया जाता है,
जिसमें भारतीय लड़ाकू विमान भारतीय ध्वज के तीनों
रंगों के धुएँ के
निशान छोड़ते हैं। साथ ही भारत के स्कूलों में गणतंत्र दिवस के दिन अनेक गतिविधियाँ, प्रतियोगिताएँ और समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें निबंध लेखन, ड्राइंग और ध्वजारोहण समारोह जैसी प्रतियोगिताएँ भी शामिल होती हैं।
76th Republic Day Celebration
निष्कर्ष:-
भारतीय गणतंत्र दिवस भारत के
तीन राष्ट्रीय अवकाश में से एक
नहीं है, बल्कि यह
भारत के स्वतंत्रता संग्राम,
औपनिवेशिक अतीत से संप्रभु
गणराज्य की ओर एक
यात्रा का स्मरण कराता
है। बल्कि यह हमें देश
के प्रति अपनी जिम्मेदारी और
कर्तव्यों का एहसास भी
कराता है। गणतंत्र दिवस
के मौके पर हर
भारतीय को अपनी स्वतंत्रता,
समानता, और भाईचारे के
मूल्यों को संजोने की
आवश्यकता है ताकि हम
एक समृद्ध और सशक्त भारत
बना सकें।
Follow Us